अगर आप Fortuner की दमदार स्टाइल को पसंद करते हैं लेकिन उसका बजट थोड़ा भारी लगता है, तो अब आपके लिए खुशखबरी है टोयोटा 2025 में एक नई एसयूवी लॉन्च करने जा रही है, जिसे फिलहाल मार्केट में Toyota Mini Fortuner के नाम से जाना जा रहा है यह कार उन लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है जो कम बजट में Fortuner जैसी प्रीमियम SUV चाहते हैं।
Toyota की इस अपकमिंग SUV को स्टाइल, पावर और फीचर्स के मामले में एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है, जो खासकर भारतीय सड़कों और मिडिल क्लास परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।
दमदार और स्पोर्टी लुक
Toyota Mini Fortuner का एक्सटीरियर काफी अग्रेसिव और बोल्ड है इसमें दिया गया है शार्प हेडलैंप डिजाइन, मस्कुलर फ्रंट ग्रिल, और LED DRLs जो इसे एक रिच और प्रीमियम फील देते हैं इसके अलावा ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, रूफ रेल्स और अलॉय व्हील्स इसे एक कम्प्लीट SUV लुक देते हैं इसका फ्रंट प्रोफाइल Fortuner से प्रेरित है, जिससे इसे ‘मिनी फॉर्च्यूनर’ कहा जा रहा है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस SUV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो लगभग 100–110 PS की पावर और 135 Nm तक टॉर्क जनरेट करेगा इसे 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में लाया जा सकता है कंपनी इस SUV को फ्यूल एफिशिएंसी और सिटी-हाईवे परफॉर्मेंस के लिहाज से तैयार कर रही है।
Mini Fortuner में हल्के ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर सस्पेंशन सेटअप और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस दिया जाएगा ताकि यह सभी भारतीय रास्तों पर आराम से चल सके।
माइलेज और ड्राइविंग एक्सपीरियंस
Toyota Mini Fortuner का माइलेज लगभग 17–20 kmpl तक हो सकता है, जो इस साइज की SUV के लिए एक बेहतरीन आंकड़ा है होंडा, किया और हुंडई की कॉम्पैक्ट SUVs से मुकाबला करते हुए टोयोटा इसमें बेहतरीन ड्राइविंग डायनामिक्स और कम्फर्ट देने का दावा कर सकती है।
अंदर से भी प्रीमियम
Mini Fortuner का इंटीरियर भी उतना ही आकर्षक होगा जितना इसका बाहरी लुक इसमें दिए जाएंगे:
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- पुश स्टार्ट बटन
- मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वेंटिलेटेड सीट्स (संभावित)
इसके अलावा इसमें 5-सीटर और 7-सीटर दोनों वेरिएंट्स आने की उम्मीद है ताकि यह हर जरूरत वाले ग्राहकों को कवर कर सके।
सेफ्टी फीचर्स भी होंगे दमदार
इस SUV में मिल सकते हैं ड्यूल एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स टोयोटा अपने सेफ्टी रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है और Mini Fortuner में भी यह बरकरार रहेगा।
कीमत और लॉन्चिंग
Toyota Mini Fortuner की एक्स-शोरूम कीमत ₹11 लाख से ₹15 लाख के बीच हो सकती है यह SUV 2025 के मध्य तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है और इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate से होगा।
Toyota Mini Fortuner 2025 – एक नजर में
फीचर | विवरण |
---|---|
इंजन | 1.5L पेट्रोल इंजन |
पावर आउटपुट | लगभग 100–110 PS |
ट्रांसमिशन विकल्प | 5-स्पीड मैनुअल / CVT ऑटोमैटिक |
माइलेज | 17–20 kmpl |
सीटिंग विकल्प | 5 और 7 सीटर |
टचस्क्रीन | 8–10 इंच, स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ |
सेफ्टी फीचर्स | एयरबैग्स, ABS, कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल |
अनुमानित कीमत | ₹11 लाख – ₹15 लाख (एक्स-शोरूम) |
लॉन्च संभावित | 2025 के मध्य भारत में लॉन्च |